Monday, December 31, 2012

Day75: HAPPY NEW YEAR 2013!!

Mon/Tue, 31/01 Dec/Jan 2012/13; 12:30 am
Electronic City, Bangalore

HAPPY NEW YEAR 2013


       नवबर्ष 2013

नये साल की "बधाई" का सिलसिला ;
अबतक क्या बुरा हुआ,हुआ क्या भला;
बीते साल की चर्चा,कितना हल्लागुल्ला,
यह साल तो चला, नया है जो आनेवाला!

चर्चा-विवाद, घात-प्रतिघात का दौर चला,
दंगा-फसाद, आतंकवाद का जोर चला ;
वक्त बदला-नियत बदली,विचार बदला;
प्रेम- प्यार,रिश्ते-नातों का मोल बदला !

आज अंतिम,कल होगा नया दिन पहला,
खिले नया सूरज,आशा का नया दीप जला;
हो संताप, हो अब कोई दुःख की ज्वाला,
जो अन्याय-दुष्कर्म हुए, ना हो तो हो भला !!

दोष किसका ,यह है उलझन का सवाल,
न्याय व्यवस्था को करना होगा बहाल;
सज़ा दे सके, हो ऐसा कानुन का हाल !
शपथ ले,अमन-शांति का हो नया साल|

जग मैं उमंग भरी,चहके लोग सारे,
जैसे गगन में चहके रवि-शशि-तारे,
मन हर्षायेनई आशाओं के सहारे,
चातक सी उम्मीद रख हम जीते सारे।

सभी को शुभकामनाएं, आया नयासाल!
हर्ष-बधाई,संदेशों का फैले सुनेहरा जाल,
नववर्ष मुबारक हो,खुशी मिले बेमिसाल;
पुरातन गया,हर्ष नये का स्वागत बिशाल|                      

      
                            (लेखक: सजन कुमार मुरारका)

लोगों के बीच नए साल की उत्साह देख मन खुश हुआ जा  रहा है। बाहर चारो और शोर है - 2013 का उत्साह सभी को हर्षित कर रही है। इश्वर से यह कामना करता हूँ यह नया साल आप सभी के जीवन में खुशियों की शौगात लेकर आये, आप दिन-दुनी, रात-चौगुनी तरक्की करें, आप स्वस्थ रहें, मस्त रहे, सदेव खूश रहें।

मै अपने ब्लॉग के माध्यम से एक बार फिर आप सभी को नए साल की ढेर सारी शुभ-कामनाएं  देता हूँ ।
HAPPY NEW YEAR 2013

शुभ रात्रि

नरेन्द्र गुप्ता
समय:12:40ऍम
01 जनवरी 2013

1 comment:

Kailash Sharma said...

सुन्दर..नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें!

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...